मुसीबत में आए चिदंबरम तो एंकर अंजना ओम कश्यप ने भी तोड़ा मौन, बोलीं…
भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम बहुत बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। उनको आईएनएक्स मीडिया मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ इस केस में संलिप्तता का आरोप है। इस मामले ने देश की राजनीति को भी गरमा दिया है। खासकर मीडिया का वर्ग भी इस केस में टिप्पणी कर रहा है। पहले एंकर रोहित सरदाना ने इस केस में टिप्पणी की थी, अब एंकर अंजना ओम कश्यप ने भी अपना मौन तोड़ दिया है। आइए जानें उन्होंने क्या कहा है। घर से सीबीआई ने किया था गिरफ्तार कांग्रेस नेता चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। वो 27 घंटे से गायब थे और उनको सीबीआई और ईडी तलाश रहे थे। आखिरकार उनको सीबीआई ने मंगलवार को उनके ही घर से गिरफ्तार कर लिया और बुधवार को सीबीआई कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में सीबीआई ने उनकी रिमांड की मांग की है। वहीं इस मामले पर चिदंबरम ने प्रेस वार्ता की थी जिसमें उन्होंने खुद को बेकसूर बताया था। चिदंबरम ने कहा था कि उनको जिन्दगी और आजादी के बीच में से किसी को चुनने को कहा जाएगा तो वो आजादी को चुनेंगे। जानें क्या बोलीं अंजना ओम कश्यप मंगलवार को ही एंकर रोहित सरदाना ने चिदंबर...